कृषि विज्ञान केंद्र पांती में जिला स्तरीय मिलेट्स मेला व प्रदर्शनी आयोजित

कृषि विज्ञान केंद्र पांती में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स मेला

एमएलसी डॉ. हरिओम पांडे ने किया उद्घाटन, कहा— “श्री अन्न है स्वास्थ्य का खजाना”

नाबार्ड ने एफपीओ को सशक्त बनाने के लिए दी ऋण योजनाओं की जानकारी

अंबेडकरनगर। कृषि विभाग द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र पांती में जनपद स्तरीय मिलेट्स मेला, प्रदर्शनी, रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी डॉ. हरिओम पांडे द्वारा किया गया।

श्री अन्न को बताया स्वस्थ जीवन का आधार

मुख्य अतिथि डॉ. हरिओम पांडे ने कहा कि मोटा अनाज यानी श्री अन्न – सांवा, कोदो, मडुआ, रागी, ज्वार, बाजरा और मक्का — पहले लोगों के भोजन का अभिन्न हिस्सा थे, जिससे वे निरोग और स्वस्थ रहते थे। उन्होंने कहा कि आज रासायनिक खादों और फास्ट फूड की ओर झुकाव के कारण बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।
उन्होंने किसानों और महिलाओं से आह्वान किया कि वे रासायनिक उर्वरक रहित श्री अन्न को अपने भोजन में फिर से शामिल करें और समाज में इसका प्रसार करें।

श्री अन्न उत्पादन को बढ़ावा देने का आह्वान

कार्यक्रम में उपनिदेशक कृषि ने उपस्थित वैज्ञानिकों, अधिकारियों और किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि मिलेट्स का उत्पादन न केवल किसानों के लिए लाभदायक है, बल्कि यह मिट्टी की उर्वरता को भी बनाए रखता है। उन्होंने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री को 100 प्रतिशत पूर्ण कराने की अपील की और बताया कि इसके लिए पंचायत भवन कैंप और जन सेवा केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *