रैली में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 20 साल बाद मंच साझा

मुंबई में MVA और मनसे की संयुक्त सभा आयोजित

राज ठाकरे ने फर्जी मतदाता सूची पर किया जोरदार विरोध

शरद पवार ने लोकतंत्र और संविधान अधिकारों की रक्षा पर दिया संदेश

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले मुंबई में शनिवार को महाविकास आघाड़ी (MVA) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की संयुक्त सभा आयोजित हुई। सभा को संबोधित करते हुए मनसे चीफ राज ठाकरे ने दावा किया कि कल्याण, डोंबिवली, भिवंडी और पालघर के लगभग 4,500 मतदाताओं ने मालाबार हिल में मतदान किया, और इसकी पूरी सूची उनके पास मौजूद है।

सभा से पहले मुंबई के मेट्रो सिनेमा से लेकर बीएमसी कार्यालय तक रैली निकाली गई, जिसमें NCP चीफ शरद पवार और कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट भी शामिल हुए।

शरद पवार ने कहा कि आज का मार्च उन्हें 1978-89 के संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन की याद दिलाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे सत्ता या पद के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र में संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हुए हैं। उन्होंने चेताया कि अगर सत्ताधारी दल नियमों में ढील देने लगे, तो लोकतंत्र खतरे में पड़ सकता है।

इस अवसर पर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की दो दशकों बाद पहली बार एक मंच पर तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई। राज ने पिछले महीने लगाए गए 96 लाख फर्जी मतदाताओं के आरोप का जिक्र करते हुए चुनाव आयोग से आग्रह किया कि जब तक यह मामला स्पष्ट नहीं होता, महाराष्ट्र में चुनाव न कराए जाएँ।

राज ठाकरे ने कहा कि सभी समूह अध्यक्षों, शाखा प्रमुख और चुनाव सूची अधिकारी घर-घर जाकर वोटों की गिनती और सत्यापन करें, ताकि स्थानीय निकाय चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button