लखनऊ: चलती ट्रेन से वरिष्ठ वैज्ञानिक के पर्स में 15 लाख के गहने चोरी

लखनऊ। दीपावली की छुट्टी के बाद गोरखपुर लौट रहे राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनीष भोयर के साथ बड़ी चोरी की वारदात हुई। गोरखपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस (12512) के फर्स्ट एसी कोच से उनका पर्स गायब हो गया, जिसमें करीब 15 लाख रुपए के सोने के गहने थे।

हिंगणाघाट रेलवे स्टेशन से सवार हुए थे वैज्ञानिक
डॉ. भोयर महाराष्ट्र के वर्धा जिले के निवासी हैं और लखनऊ के निराला नगर स्थित सीएसआईआर कॉलोनी में रहते हैं। वह 28 अक्टूबर को पत्नी भाग्यश्री के साथ तिरुवनंतपुरम से गोरखपुर के लिए चलने वाली ट्रेन में हिंगणाघाट स्टेशन से सवार हुए। दोनों फर्स्ट एसी कोच की सीट संख्या ई-13 और ई-14 पर यात्रा कर रहे थे।

उरई स्टेशन पार करते समय पर्स गायब
सुबह लगभग साढ़े चार बजे झांसी स्टेशन पर सब सामान्य था, लेकिन उरई स्टेशन पार करने के बाद पत्नी ने पर्स गायब होने की सूचना दी। पास में खोजबीन के बावजूद पर्स नहीं मिला।

पर्स में थे 15 लाख रुपए के गहने
चोरी हुए पर्स में 125 ग्राम सोने के गहने थे, जिनमें एक मंगलसूत्र, रानीहार, कड़ा, अंगूठी, दो कान के कुंडल, एक चेन और दो छोटी कान की चेन शामिल थीं।

लखनऊ चारबाग जीआरपी में मामला दर्ज
डॉ. भोयर ने लखनऊ चारबाग जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जीआरपी आसपास के स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज और यात्रियों की सूची खंगाल रही है ताकि संदिग्धों का सुराग मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button