मंडलायुक्त राजेश कुमार ने की विकास कार्यों की सख्त समीक्षा

अम्बेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से जुड़ी योजनाओं और 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यों (सड़कों को छोड़कर) की विभागवार प्रगति पर चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में ऊर्जा, कृषि, उद्यान, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, दुग्ध विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, जल निगम, पंचायती राज, पर्यटन, पशुपालन, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, युवा कल्याण, लोक निर्माण, कौशल विकास, श्रम, सिंचाई और समाज कल्याण सहित सभी प्रमुख विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई।

पॉलीहाउस खेती को बढ़ावा, गुणवत्तापूर्ण बीज व प्रशिक्षण के निर्देश

उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि पॉलीहाउस खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जनपद में पहली बार ड्रैगन फ्रूट और स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की गई है तथा पॉलीहाउस निर्माण पर किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराए जाएं और उन्हें प्रशिक्षित किया जाए ताकि वे पेस्टिसाइड व उर्वरकों के सही प्रयोग के साथ बेहतर उत्पादन कर सकें। उन्होंने किसानों के लिए अन्य जनपदों के सफल पॉलीहाउसों का भ्रमण कराने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button