मॉर्च्युरी में महिला की लाश को घसीटता रहा शख्स

प्रयागराज। प्रयागराज में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। स्वरूप रानी अस्पताल की मॉर्च्युरी में एक महिला की डेडबॉडी को एक व्यक्ति घसीटकर ले गया, जबकि वहीं पास में खड़ा एक पुलिसकर्मी यह सब देखता रहा। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

रेलवे ट्रैक से मिली थी महिला की लाश

रविवार दोपहर सराय इनायत इलाके के वाराणसी-प्रयागराज रेलवे ट्रैक पर एक 40 वर्षीय महिला का शव मिला। पुलिस कॉन्स्टेबल शव को ऑटो में रखकर पोस्टमॉर्टम हाउस लाया।
लाश के पास मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान शन्नो पत्नी जहाजी के रूप में हुई।

परिवार को सूचना, लेकिन देर से पहुंचे

पुलिस ने मृतका के परिवार को सूचना दी, लेकिन वे समय पर मौके पर नहीं पहुंच सके। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पंचायतनामा भरकर शव को मॉर्च्युरी भेज दिया गया।

पुलिसकर्मी ने कहा—‘मैंने डेडबॉडी सौंप दी थी’

सिपाही शिवाकांत ने बताया, “मैं शव को ऑटो से मॉर्च्युरी लेकर गया। वहां पहुंचने के बाद ऑटो ड्राइवर चला गया। मैंने डेडबॉडी कर्मचारियों को सौंप दी और पैसे देकर चला आया। उसके बाद क्या हुआ, मुझे नहीं पता।”
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मॉर्च्युरी में एक व्यक्ति शव को बेरहमी से घसीटता है, जबकि पुलिसकर्मी पास ही खड़ा रहता है।

जांच की मांग और कार्रवाई की तैयारी

घटना के वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि शव को इस तरह घसीटने वाला व्यक्ति अस्पताल का कर्मचारी था या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button