LDA में परियोजनाओं में देरी पर उपाध्यक्ष ने जारी किए कारण बताओ नोटिस

LDA उपाध्यक्ष ने तीन इंजीनियरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया

प्रमुख परियोजनाओं में धीमी गति और धनराशि अटकी

तीन दिन में लिखित स्पष्टीकरण देने का आदेश

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में सरकारी परियोजनाओं की धीमी प्रगति को लेकर उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कड़ा कदम उठाया है। उन्होंने विभाग के तीन इंजीनियरों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है। नोटिस में सहायक अभियंता अतुल मिश्रा, प्रभारी अधिशासी अभियंता निशांत कुमार और सहायक अभियंता प्रवीन कुमार शामिल हैं।

उपाध्यक्ष ने नोटिस में कहा कि शासन से स्वीकृत परियोजनाओं के लिए खर्च की गई धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) समय पर शासन को नहीं भेजा गया। इस कारण से अवशेष धनराशि का भुगतान रुक गया और परियोजनाएं अधर में लटकी हुई हैं।

सूत्रों के अनुसार, कुछ प्रमुख परियोजनाओं में देरी इस प्रकार है:

  • हनुमान सेतु से निशातगंज पुल तक 4 लेन सड़क निर्माण – ₹49.94 करोड़ की परियोजना में केवल ₹34.96 करोड़ खर्च हुए, ₹14.98 करोड़ की राशि यूसी न भेजे जाने के कारण अटकी।
  • जियामऊ में अल्प आय वर्ग के 72 आवासों के बाह्य विकास कार्य – ₹1.71 करोड़ की परियोजना में आधा ही खर्च हुआ।
  • हजरतगंज में नाजा मार्केट से नावेल्टी चौराहा तक प्लेस मेकिंग परियोजना – ₹16.20 करोड़ की योजना भी धीमी गति से चल रही है।

उपाध्यक्ष ने नोटिस में स्पष्ट किया कि यूसी और कार्य प्रगति में यह लापरवाही गंभीर मानी जाएगी। तीनों अभियंताओं को तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है। ऐसा न करने पर विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *