काशी में विदेशी जोड़े ने रचाई हिंदू रीति-रिवाज से शादी

वाराणसी। काशी नगरी में बुधवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब इटली के कपल एंटोलिया और ग्लोरियस ने पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की। दुल्हन ग्लोरियस लाल जोड़े में सजी थीं, जबकि दूल्हा एंटोलिया पैंट-शर्ट में नजर आया। दोनों ने नवदुर्गा मंदिर में मंत्रोच्चारण के बीच लावा परछाई, सिंदूरदान, जयमाला और सात फेरे लेकर एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन दिया।

इस दौरान अंग्रेजी में मंत्रोच्चारण किया गया ताकि दूल्हा-दुल्हन दोनों को वैदिक अर्थ समझ आ सके। विवाह संस्कार कश्यप गोत्र के अंतर्गत हुआ। आचार्य मनोज मिश्रा ने बताया कि जिनका गोत्र ज्ञात नहीं होता, उन्हें कश्यप गोत्र दिया जाता है।

शादी की रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन ग्लोरियस ने मुस्कुराते हुए कहा,
“हिंदू रीति-रिवाज से शादी करना मेरे लिए बहुत खास अनुभव है। पंडित जी ने सात वचनों का अर्थ बहुत सुंदर तरीके से समझाया। मुझे सिंदूर लगाना बहुत अच्छा लगा। आई लव इंडिया, आई लव काशी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button