अंबेडकर नगर में मारपीट के दौरान पुलिस पर पथराव

लखनऊ। लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पथराव करने के आरोप में लगभग 6 दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना अंबेडकर नगर वार्ड के तिरुपति बालाजी मंदिर के पास हुई।

पुलिस पर भीड़ ने किया हमला

बंथरा थाने के उपनिरीक्षक श्याम जी मिश्र ने तहरीर दी कि 12 अक्टूबर की शाम गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि मंदिर के पास दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो रहा है। पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो कई लोग घायल अवस्था में जमीन पर पड़े मिले।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश के दौरान 40 से 50 अज्ञात पुरुष और महिलाएं पुलिस टीम पर अचानक ईंट-पत्थर बरसाने लगीं। भीड़ ने एम्बुलेंस और घायलों को ले जा रही गाड़ियों को भी निशाना बनाया और रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुराने रंजिश का भी मामला

मौके पर पुलिस ने पाया कि यह झगड़ा पुरानी रंजिश का परिणाम था। मंगलवार को हुए संघर्ष में एक पक्ष के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे और उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग चोटिल हुए थे और तब भी मारपीट के मामले दर्ज किए गए थे।

उपनिरीक्षक श्याम जी मिश्र ने आरोप लगाया कि भीड़ ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और पुलिस बल पर हमला किया। उनकी तहरीर पर बंथरा थाने में 4 दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *