बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में शनिवार को हजारों GenZ युवा और अन्य नागरिक बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और सुरक्षा की कमी के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। यह प्रदर्शन विशेष रूप से मिचोआकेन में 1 नवंबर को उरुअपन के मेयर कार्लोस मंजो की सार्वजनिक हत्या के बाद भड़क गया।

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास नेशनल पैलेस की सुरक्षा दीवारों को गिराया और पुलिस पर पत्थर, लाठियां, जंजीर, हथौड़े और पटाखों से हमला किया। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

राजधानी के सुरक्षा सचिव पाब्लो वाजक्वेज के मुताबिक, इस दौरान 120 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 100 पुलिस अधिकारी हैं, और 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

प्रदर्शन में सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि मध्यम आयु और बुजुर्ग वर्ग के लोग भी शामिल थे। 29 साल के बिजनेस कंसल्टेंट एंड्रेस मासा ने कहा, “हमें ज्यादा सुरक्षा चाहिए।” वहीं 43 वर्षीय चिकित्सक एरिजबेथ गार्सिया ने बताया, “हम सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए ज्यादा फंडिंग चाहते हैं। लेकिन सबसे बड़ी समस्या सुरक्षा है। डॉक्टर भी असुरक्षित हैं। यहां कोई मारा जाता है और कुछ नहीं होता।”

इस साल कई देशों में युवा भ्रष्टाचार, लोकतंत्र की गिरावट और असमानता के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं। नेपाल में सितंबर में सोशल मीडिया बैन के बाद बड़े प्रदर्शन हुए, जिसके चलते प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *