
ट्रम्प ने पेश किया 28-सूत्रीय शांति फ्रेमवर्क, रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्ति के लिए
फ्रेमवर्क में यूक्रेन की सुरक्षा गारंटियों का जिक्र
यूक्रेन से जमीन छोड़ने, सेना की संख्या कम करने और नाटो को रोकने की मांग
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए 28-सूत्रीय शांति फ्रेमवर्क तैयार किया है। यह फ्रेमवर्क अमेरिकी सेना सचिव डैन ड्रिस्कॉल की यूक्रेन यात्रा के दौरान सामने आया।
मुख्य बिंदु
- फ्रेमवर्क में यूक्रेन की सुरक्षा गारंटियों का जिक्र
- साथ ही यूक्रेन से जमीन छोड़ने, सेना की संख्या कम करने, और नाटो को यूक्रेन में सैनिक भेजने से रोकने की मांग
- अमेरिका ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की
- रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने योजना के बारे में जानकारी होने से इनकार किया
- यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रस्ताव पर शुरूआती सहमति जताई
- अमेरिकी और ब्रिटिश मीडिया (Axios, Financial Times) ने सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की









