
लखनऊ। रविवार तड़के शहर में हल्का कोहरा छाया रहा, जिसमें दृश्यता लगभग 800 मीटर दर्ज की गई। दिन के समय कोहरा छंट गया, लेकिन आसमान में धुंध बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहेगा।
शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रहा। न्यूनतम आर्द्रता 93 फीसदी और अधिकतम आर्द्रता 43 फीसदी दर्ज की गई।
एयर क्वालिटी की स्थिति पर नजर डालें तो शहर में मॉडरेट जोन का स्तर रहा। 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 191 दर्ज किया गया। लालबाग (258) और अलीगंज (219) सबसे प्रदूषित इलाके रहे। अंबेडकर यूनिवर्सिटी का AQI 193, गोमतीनगर 180, तालकटोरा 183 और कुकरैल 112 रहा।
मौसम विभाग के अनुसार ठंडी पछुआ और उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। अगले 4–5 दिनों में रात के तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे के साथ कहीं-कहीं घना कोहरा पड़ने की आशंका है। फिलहाल कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है, लेकिन हवा की दिशा और रफ्तार में बदलाव के कारण मौसम ठंडा होने लगा है।








