
लखनऊ। डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी और डायमंड जुबली समारोह का आज भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया और देश-विदेश से आए 32 हजार स्काउट-गाइड्स की सलामी ली।
समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया।
23 नवंबर से चल रहे इस जंबूरी में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा एशिया-प्रशांत क्षेत्र के स्काउट-गाइड्स ने हिस्सा लिया। पूरे आयोजन में साहसिक गतिविधियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नवाचार आधारित कार्यशालाओं और नेतृत्व विकास सत्रों ने युवाओं को नई ऊर्जा और अनुभव प्रदान किया।
समापन समारोह के दौरान विभिन्न राज्यों और विदेशी दलों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने मार्च-पास्ट किया। राष्ट्रपति ने परेड दलों की सलामी स्वीकार की और स्काउट-गाइड्स के अनुशासन, समर्पण और उत्साह की सराहना की।
यह भव्य आयोजन उत्तर प्रदेश में युवा नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का उत्कृष्ट प्रदर्शन माना जा रहा









