KGMU में दिव्यांग दिवस: कुलपति ने कहा, दिव्यांग हमारे रोल मॉडल हैं

लखनऊ। केजीएमयू में बुधवार को दिव्यांग दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि दिव्यांग हमारे लिए बोझ नहीं बल्कि रोल मॉडल हैं। उनके अंदर अद्भुत क्षमता और समाज सेवा की प्रेरणा होती है। कुलपति ने सभी दिव्यांगों के प्रति सम्मान और लगाव बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम में फिजिकल मेडिसिन और रिहैबिलिटेशन (PMR) विभाग के प्रमुख डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी दिव्यांगों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता और पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस अवसर पर 30 से अधिक दिव्यांगों को आर्टिफिशियल लिम्ब, कैलिपर्स और व्हीलचेयर वितरित किए गए।

डॉ. अनिल ने कहा कि सालाना लगभग 150 से 200 नए आर्टिफिशियल लिम्ब बनाए जाते हैं। इसके अलावा, पुराने मरीजों के कृत्रिम अंग बदलने और अन्य चिकित्सा जरूरतों को पूरा किया जाता है।

कार्यक्रम में शामिल दिव्यांग छात्र दीपक ने बताया कि इलाज के बाद वह पढ़ाई जारी रखेगा और आगे जाकर शिक्षक बनना चाहता है।

कुलपति और डॉक्टरों ने दिव्यांगों के मनबल को बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत तौर पर बच्चों और युवाओं से बातचीत की। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में दिव्यांगों के सशक्तिकरण और सम्मान का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button