
मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल)।
TMC से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बनने वाली मस्जिद की आधारशिला रखी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंच पर मौलवियों के साथ फीता काटकर औपचारिकता पूरी की गई।
कार्यक्रम और सुरक्षा
- कार्यक्रम के दौरान नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर के नारे लगाए गए।
- करीब 2 लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे।
- लोग ईंट, ट्रैक्टर-ट्रॉली, रिक्शा और वैन से सामग्री लेकर आए।
- बेलडांगा और आसपास हाई अलर्ट, सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की 19 टीमें, रैपिड एक्शन फोर्स, बीएसएफ और स्थानीय पुलिस की 3 हजार से अधिक जवान तैनात।
पृष्ठभूमि
- हुमायूं कबीर ने 25 नवंबर को कहा था कि वे 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे।
- TMC ने 4 दिसंबर को उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।








