बरियावन बाजार में भीषण आग

हजपुरा/अंबेडकरनगर— सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बरियावन बाजार में शनिवार देर रात लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। बरियावन–टांडा मार्ग पर स्थित संगम टेलर की दुकान अचानक आग की चपेट में आ गई। तेज लपटों और धुएं ने देखते-देखते पूरे प्रतिष्ठान को खाक कर दिया, जिससे तीन लाख रुपये से अधिक का सामान नष्ट हो गया। घटना के बाद बाजार के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

रात 3 बजे उठी लपटें, आसपास के लोग जागे

अशरफपुर गांव निवासी फागू राम बरियावन बाजार में संगम टेलर के नाम से सिलाई और रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते हैं। देर रात लगभग तीन बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं और तेज लपटें उठती देखीं। देखते ही देखते आग बगल की दुकान तक फैल गई।
धुआं उठता देख आदित्य कुमार दुकान के पास ही मौजूद अपने घर से तुरंत बाहर निकले और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने में जुट गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बुझाई आग

आग लगने की सूचना पर फागू राम खुद मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस ने बाल्टियों, टंकियों और अन्य साधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।

नष्ट हुए सामान में तीन सिलाई मशीनें, एक पिको मशीन, एक इंटरलॉकिंग मशीन, दो सीलिंग फैन, कई रेडीमेड कपड़े, गद्दा, रजाई, रेडियो, लगभग बीस हजार रुपये नकद और ग्राहकों के तैयार कपड़े शामिल हैं।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *