गाजीपुर में प्रशांत मिश्रा बने लोजपा (रामविलास) के नए जिलाध्यक्ष

गाजीपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने प्रशांत मिश्रा को गाजीपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। मिश्रा ने बनारस के फूलवरिया स्थित त्रिलोचन वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर सैकड़ों समर्थक और पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी मौजूद रहे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रशांत मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने तथा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएंगे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने मिश्रा के सामाजिक जुड़ाव और संगठनात्मक अनुभव की सराहना की और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में गाजीपुर जिले में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा और संगठनात्मक ढांचा सुदृढ़ होगा। शपथ ग्रहण के बाद समर्थकों ने नए जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

यह कार्यक्रम लोजपा (रामविलास) के लिए नई ऊर्जा और गाजीपुर की राजनीति में सक्रियता का संकेत माना जा रहा है। संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button