भाजपा उत्तर प्रदेश को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, पंकज चौधरी निर्विरोध चुने गए

पंकज चौधरी बने भाजपा उत्तर प्रदेश के 16वें प्रदेश अध्यक्ष

केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने किया नामांकन की घोषणा

डॉ. संगीता बलवंत बिंद ने दिल्ली में पंकज से मुलाकात कर दी बधाई

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने पंकज चौधरी के नाम की घोषणा की। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत बिंद ने दिल्ली में पंकज चौधरी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।

पंकज चौधरी 1980 में भाजपा उत्तर प्रदेश के गठन के बाद से 16वें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। यह नियुक्ति पार्टी की संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है।

डॉ. संगीता बलवंत बिंद ने पंकज चौधरी के आवास पर उनसे मिलकर सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि भाजपा अपनी निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित और लोकतांत्रिक तरीके से पूरा करती है, जो सभी के लिए उदाहरण है। उन्होंने इसका श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया।

सांसद संगीता बलवंत ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहराएगी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *