रहीमाबाद में बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन से टक्कर, अस्पताल में मौत

रहीमाबाद में बाइक सवार युवक प्रभात यादव की अज्ञात वाहन से मौत

पिता होमगार्ड, ड्यूटी डीएम कार्यालय में

मार्च में शादी होने वाली थी, तैयारी चल रही थी

लखनऊ। रहीमाबाद इलाके में बीती रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक प्रभात यादव को टक्कर मार दी। प्रभात का बाइक चलाते समय हादसा हुआ। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और पंचनामा के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पिता होमगार्ड, ड्यूटी डीएम कार्यालय में
रहीमाबाद निवासी प्रभात यादव हजरतगंज में प्राइवेट नौकरी करते थे। उनके पिता राज कुमार यादव, उत्तर प्रदेश पुलिस में होमगार्ड हैं और इस समय डीएम कार्यालय में तैनात हैं। प्रभात अक्सर पिता के साथ आते-जाते थे, लेकिन हादसे के समय वह अकेले घर लौट रहे थे।

शादी की तैयारी में थे प्रभात
परिजन के अनुसार, प्रभात की मार्च में बाराबंकी से शादी तय थी। परिवार ने पहले से ही शादी की तैयारियां शुरू कर दी थीं। प्रभात के परिवार में पिता राजकुमार यादव, माता मंजू यादव, बड़ा भाई आयुष यादव, बड़ी बहन शालिनी यादव और छोटी बहन श्वेता शामिल हैं।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button