जलालपुर में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह

अंबेडकरनगर। जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर स्थित नरेंद्र देव इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित इस खेल आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने किया। कार्यक्रम के दौरान खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का वातावरण देखने को मिला।

400 मीटर दौड़ में सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों का दबदबा

विधायक खेल स्पर्धा के तहत विभिन्न ट्रैक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। 400 मीटर बालक सीनियर वर्ग की दौड़ में विवेक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनूप द्वितीय और शुभम यादव तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 400 मीटर बालिका वर्ग में रिंका राजभर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। नैंसी ने दूसरा और खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

1500 मीटर दौड़ में दिखी कड़ी प्रतिस्पर्धा

1500 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में सुधांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विवेक द्वितीय और ऋषि कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर बालक जूनियर वर्ग में ऋषभ ने प्रथम स्थान हासिल किया। अक्षय कुमार द्वितीय स्थान पर रहे और अंगद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। जूनियर वर्ग में मोहनी प्रथम और डॉली द्वितीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में अंजली ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रतियोगिता में अपनी पहचान बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button