जिला कारागार में विचाराधीन कैदी की आत्महत्या, प्रशासनिक जांच शुरू

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर अंबेडकरनगर जिला कारागार में मंगलवार को एक विचाराधीन कैदी ने बाथरूम में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कारागार परिसर में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्जे में लिया गया। चिकित्सकों की टीम ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया।

भीटी क्षेत्र का निवासी था मृतक

मृतक की पहचान भीटी थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी सुशील तिवारी उर्फ ज्ञानू के रूप में हुई है। वह एक आपराधिक मामले में विचाराधीन बंदी के रूप में जिला कारागार में निरुद्ध था। पुलिस के अनुसार, वह 11 नवंबर से न्यायिक हिरासत में था।

22 अक्टूबर की घटना से जुड़ा मामला

जानकारी के मुताबिक, 22 अक्टूबर को सुशील तिवारी और गांव के ही निवासी विकास दुबे साथ बाइक से घूम रहे थे। शाम के समय दोनों अपने-अपने घर लौट गए थे। इसके कुछ देर बाद सुशील ने विकास को फोन कर गांव के बाहर बुलाया।

फोन कर बुलाने के बाद किया हमला

विकास दुबे जब अपने घर से करीब सौ मीटर दूर पहुंचा, तभी पहले से मौजूद सुशील ने उस पर फरसे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सिर, चेहरे, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर विकास बेहोश होकर गिर पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button