लखनऊ में बाइक सवार राजमिस्त्री की ट्रक से मौत, चालक फरार

लखनऊ। काकोरी कोतवाली क्षेत्र में उदित खेड़ा अंडरपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार राजमिस्त्री विनोद यादव (45) पर पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

घटना के समय विनोद यादव अपनी मोटरसाइकिल UP 32 KM 9163 से काम पर जा रहे थे। जैसे ही वे अंडरपास के पास पहुंचे, ट्रक UP 38 T 4097 ने उन्हें पीछे से कुचल दिया। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर काकोरी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और पंचायतनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतक विनोद यादव के परिवार में पत्नी नीलम, दो बेटियां पलक और पायल तथा एक बेटा शिवा हैं। हादसे की खबर से परिवार में शोक की लहर है और गांव में माहौल गमगीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button