ठेकेदार समेत 5 युवकों की होटल में कोयले की अंगीठी से हुई मौत

हरियाणा/कुरुक्षेत्र। यूपी के ठेकेदार सहित 5 युवकों की मौत हरियाणा के एक होटल में हो गई। सोमवार को काम से लौटने के बाद पांचों ने ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयले की अंगीठी जलाई और खाना खाकर सो गए।

मंगलवार सुबह देर तक जब सभी नहीं उठे, तो होटल मैनेजर ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां सभी को बेहोश पड़े पाया।

पुलिस ने सभी युवकों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, पांचों युवक कुरुक्षेत्र जिला जेल के पास एक होटल में पेंटिंग का काम करने आए थे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि कोयले की अंगीठी से निकलने वाला धुआँ उनकी मौत का कारण हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button