भाजपा के छह पार्षदों ने महापौर के खिलाफ मोर्चा खोला

कानपुर। नगर निगम कानपुर में छह भाजपा पार्षदों ने महापौर प्रमिला पांडेय और उनके बेटे अमित उर्फ बंटी पांडेय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों का आरोप है कि बंटी पांडेय ही नगर निगम चला रहे हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

इससे पहले वार्ड 37 के पार्षद पवन गुप्ता और वार्ड 4 के पार्षद अंकित मौर्य को सदन में हंगामा करने के आरोप में चार बैठकों के लिए सस्पेंड किया गया था। दोनों ने आरोप लगाया कि उन्हें अपने वार्ड की समस्याएं उठाने पर सस्पेंड किया गया और इसमें बंटी पांडेय का हाथ है।

अब इनके साथ भाजपा के चार अन्य पार्षद—विकास जायसवाल, लक्ष्मी कोरी, आलोक पांडे और हरि स्वरूप तिवारी—ने भी महापौर के खिलाफ मोर्चा खोला। सभी ने कहा कि उनका लक्ष्य नगर निगम को बंटी पांडेय मुक्त बनाना है।

पार्षदों ने दावा किया कि छह पार्षद जल्द ही बढ़कर 60 हो जाएंगे और जब तक महापौर का बेटा नगर निगम के कामों में हस्तक्षेप बंद नहीं करता, विरोध जारी रहेगा। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की बात भी कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button