लखनऊ में पूर्व सांसद धनंजय सिंह और जौनपुर के ब्लॉक प्रमुख के पति पर FIR

लखनऊ। लखनऊ में मंगलवार की शाम यूपी के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह और जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई। उनके साथ 10 अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया।

स्थानीय कॉलोनी के लोगों ने बताया कि विनय सिंह राइफल दिखाकर कॉलोनी के रास्ते में दीवार खड़ी कर जमीन पर कब्जा करना चाह रहे थे। आरोप है कि उन्होंने कॉलोनी के 2,000 वर्ग फीट हिस्से को अपने कब्जे में लेने के लिए लोगों को डराया-धमकाया।

स्थानीय निवासी कौशल तिवारी ने कहा कि विनय सिंह के मकान से सटा रास्ता 20 फीट चौड़ा है। दीवार खड़ी करने के प्रयास से कॉलोनी के लोग फंस सकते थे। जब कॉलोनी के लोग एकजुट होकर दीवार तोड़ने लगे, तो विनय सिंह और उनके साथी राइफल निकालकर मारने की धमकी देने लगे।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और FIR के तहत सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button