अंबेडकरनगर पुलिस ने 125 गुमशुदा मोबाइल किए बरामद

अंबेडकरनगर। जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस को गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कार्यालय में गठित मोबाइल रिकवरी सेल (सर्विलांस सेल) की टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए कुल 125 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को वर्ष 2026 के पहले दिन एक जनवरी को सौंपे गए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चला अभियान

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्याम देव के पर्यवेक्षण में की गई। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल गुम होने की शिकायतें लगातार पुलिस को मिल रही थीं, जिसके बाद मोबाइल रिकवरी सेल को सक्रिय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button