स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

अम्बेडकरनगर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बस्ती की टीम ने आजमगढ़ को 6 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही और अंतिम क्षणों तक उत्साह बना रहा।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से किया परिचय

मैच के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ ज्ञानदीप वर्मा रहे। उन्होंने मैदान पर पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पहले मुख्य अतिथि ने स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया।

आजमगढ़ ने बनाए 132 रन

मैच में टॉस जीतकर बस्ती ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आजमगढ़ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। टीम की ओर से सौरभ ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। धनंजय और आदेश ने 14-14 रनों का योगदान दिया, जबकि विजय साहनी ने 13 रन जोड़े।

बस्ती की गेंदबाजी प्रभावशाली रही। रामपाल, गोकुल और शाहनवाज ने 2-2 विकेट हासिल कर आजमगढ़ की रन गति पर अंकुश लगाया। अन्य गेंदबाजों ने भी सटीक लाइन-लेंथ से गेंदबाजी करते हुए दबाव बनाए रखा।

आशुतोष और आदित्य की दमदार बल्लेबाजी

132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्ती की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। ओपनर बल्लेबाज आदित्य और आशुतोष ने सधी हुई लेकिन आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत आधार दिया। आशुतोष ने 49 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि आदित्य ने 40 रन बनाए।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *