कानपुर में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी की शादी में VVIP जुटान

कानपुर में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि की शादी में VVIP जुटान

रविवार सुबह से ही शहर में वीवीआईपी आगमन का सिलसिला शुरू

CSA यूनिवर्सिटी हेलिपैड पर CM योगी का हेलीकॉप्टर उतरा

कानपुर। कानपुर में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान की शादी में शामिल होने के लिए रविवार सुबह से ही वीवीआईपी मेहमानों के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत 10 से अधिक वीवीआईपी मेहमान शहर पहुंचे।

CSA हेलिपैड पर उतरा CM योगी का हेलीकॉप्टर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) के हेलिपैड पर उतरा। यहां मेयर प्रमिला पांडेय ने सिर झुकाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उनके साथ मौजूद विधायकों ने मुख्यमंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का भव्य स्वागत

CSA परिसर में बने दूसरे हेलिपैड पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का हेलीकॉप्टर उतरा। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने शहर कानपुर पहुंचते ही पूर्व राष्ट्रपति ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया।

मीडिया से बातचीत में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कानपुरवासियों को नए साल और मौनी अमावस्या की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिठूर स्थित विवाह कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

MP के CM डॉ. मोहन यादव समेत कई बड़े नेता पहुंचे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर भी CSA यूनिवर्सिटी के हेलिपैड पर उतरा। यहां कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मेयर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी और पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया सहित भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की।

राशि सचान और दामाद शिवेंद्र सचान का परिचय

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान ने दिल्ली से लॉ की पढ़ाई की है। वह सामाजिक कार्यों से जुड़ी ‘राशि फाउंडेशन’ भी संचालित करती हैं। वहीं दामाद शिवेंद्र सचान के पिता यदुवेन्द्र सिंह सचान कानपुर के काकादेव क्षेत्र में रहने वाले जाने-माने लेदर कारोबारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button