अकबरपुर में प्रमुख स्थानों के नाम बदलने की तैयारी

अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय अकबरपुर में नगर की पहचान, सौंदर्यीकरण और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। अकबरपुर नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शहर के प्रमुख स्थानों के नाम बदलने और नए नामकरण से जुड़े प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में चेयरमैन सहित सभी सभासद उपस्थित रहे। इस दौरान ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

अकबरपुर को ‘लोहिया नगर’ नाम देने का प्रस्ताव

बोर्ड बैठक में सबसे अहम निर्णय अकबरपुर नगर क्षेत्र को ‘लोहिया नगर’ के नाम से प्रस्तावित करने को लेकर लिया गया। प्रस्ताव के तहत डॉ. राम मनोहर लोहिया की जन्मस्थली से जुड़ी पहचान को और मजबूत करने की योजना बनाई गई है। सभासदों का कहना है कि इस नामकरण से नगर को वैचारिक और ऐतिहासिक पहचान मिलेगी और लोहिया के विचारों को सम्मान देने का अवसर मिलेगा।

प्रमुख चौराहों के नामकरण का फैसला

नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों के नाम देश के महान नेताओं के नाम पर रखने का भी निर्णय लिया गया। प्रस्ताव के अनुसार संघतिया तिराहे का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर रखने का फैसला हुआ है। वहीं अयोध्या रोड स्थित एक प्रमुख चौराहे को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम से विकसित किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इन नामकरणों के साथ चौराहों के सौंदर्यीकरण की भी योजना बनाई जाएगी।

अकबरपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव

नगर विकास से जुड़े फैसलों में अकबरपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव भी शामिल रहा। बोर्ड बैठक में स्टेशन का नाम डॉ. राम मनोहर लोहिया के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सभासदों का कहना है कि रेलवे स्टेशन का नामकरण नगर की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगा।

Related Posts

मनरेगा रोजगार की संवैधानिक गारंटी

अम्बेडकरनगर। मनरेगा को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के पर्यवेक्षक कमलनयन वर्मा ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए…

Continue reading
अम्बेडकरनगर में नैनो उर्वरकों पर जनपद स्तरीय कार्यशाला

अम्बेडकरनगर (अकबरपुर)। मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कृषि भवन स्थित किसान सभागार में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के तहत जनपद स्तरीय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *