श्रवणधाम महोत्सव के उद्घाटन मंच पर असहज क्षण

अम्बेडकरनगर। तीन दिवसीय श्रवणधाम महोत्सव के पहले दिन कार्यक्रम स्थल पर उस समय असहज स्थिति बन गई, जब जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चन्द्र यादव अपने संबोधन के दौरान कटेहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक का नाम भूल गए। मंच से जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते समय अचानक उनका भाषण रुक गया, जिससे कुछ पल के लिए पूरे पंडाल में खामोशी छा गई।

मंच से पूछा गया विधायक का नाम

प्रभारी मंत्री जैसे ही मंच से उपस्थित जनप्रतिनिधियों के नाम गिनाने लगे, अचानक वे ठिठक गए। कुछ सेकंड रुकने के बाद उन्होंने मंच की ओर झुककर सवाल किया, “कटेहरी विधायक का नाम क्या है?” यह सुनते ही मंच पर बैठे नेताओं और कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई। कोई फाइल पलटने लगा, कोई मोबाइल फोन देखने लगा, जबकि कुछ लोग आपस में धीमी आवाज में चर्चा करते नजर आए।

मंच पर दिखी हलचल

मंत्री के सवाल के बाद मंच पर कुछ देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही। इसी दौरान किसी ने धीमी आवाज में विधायक का नाम धर्मराज निषाद बताया। नाम सुनते ही प्रभारी मंत्री ने मुस्कराते हुए फिर से अपना संबोधन शुरू कर दिया और आगे की औपचारिकताएं पूरी कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button