गांधी आश्रम परिसर में शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, पति हिरासत में

अंबेडकरनगर। जिले के भीटी थाना क्षेत्र स्थित क्षेत्रीय गांधी आश्रम परिसर में सोमवार सुबह एक शिक्षिका की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से आश्रम परिसर और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है।
मृतका की पहचान सोनी के रूप में हुई है, जो जिला मुख्यालय नगर स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में शिक्षिका थीं। वह अपने पति उमाशंकर सिंह और ससुराल पक्ष के साथ गांधी आश्रम के आवासीय परिसर में रहती थीं। उमाशंकर सिंह भाजपा नगर मंडल का मीडिया प्रभारी बताया जा रहा है।

सोमवार सुबह हुई वारदात
घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। उस समय घर में ससुर मौजूद नहीं थे, जबकि पति उमाशंकर सिंह मंदिर में पूजा-पाठ के लिए गए थे। सास घर से बाहर दुकान पर मूंगफली खरीदने गई हुई थीं। जब सास कुछ देर बाद घर लौटीं तो किचन में बहू का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे।
महिला के शव को देख सास ने शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर ससुर और अन्य स्वजन भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही भीटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी नितीश तिवारी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक और स्वाट टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button