
अम्बेडकर नगर। नितिन नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने एवं उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक टांडा से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, भाजपा नेता राम बख्श सिंह के अकबरपुर एवं भाजपा नेता अशोक उपाध्याय के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी मनाते हुए बधाई दी गई।
नितिन नबीन को भाजपा का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि युवा नेता नितिन नबीन जी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने से युवाओं में जोश भर गया है। कहा कि भाजपा ने युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष देकर यह साबित कर दिया है कि भारत और युवाओं के भविष्य के लिए भाजपा ही सदैव चिंतनशील रहती है। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के टांडा,अकबरपुर और जलालपुर की शाखा से भाजपा नेताओं का दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होना भाजपा की जन जन में स्वीकार्यता सिद्ध करता है। कहा कि आने वाले समय में हर चुनाव भगवामय होगा।








