कानपुर पुलिस को घर से 2 करोड़ कैश और 62 किलो चांदी बरामद, 5 गिरफ्तार

कानपुर। कलक्टरगंज इलाके के धनकुट्टी मोहल्ले में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर 2 करोड़ रुपए कैश और 62 किलो चांदी बरामद की। पुलिस का दावा है कि घर से इंटरनेशनल सट्टा और हवाला नेटवर्क चलाया जा रहा था।

छापेमारी SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) और ADCP सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में की गई। मौके पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल भी पहुंचे और जांच पड़ताल की।

पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें रमाकांत गुप्ता, राहुल जैन, शिवम त्रिपाठी, सचिन गुप्ता और वंशराज शामिल हैं। आरोपियों के पास नेपाली करेंसी, पेन ड्राइव, मॉडम, कंप्यूटर और लैपटॉप बरामद हुए। शुरुआती पूछताछ में दिल्ली, अलीगढ़, वाराणसी, इंदौर, मुंबई, नोएडा और जयपुर के कुछ नाम सामने आए हैं।

घरों से बरामद नोटों की गिनती पुलिस ने करीब 4 घंटे तक मशीन से की, क्योंकि हाथ से गिनने में बहुत समय लग रहा था। घर में कैश को 500-500 रुपए की गड्डियों में रखा गया था।

पुलिस अब पूरे गैंग के नेटवर्क का पता लगाने और मामले की गहन जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button