मथुरा में अहिल्याबाई होलकर प्रतिमा विवाद

मथुरा। काशी मणिकर्णिका घाट पर चल रहे काम के दौरान अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के आरोपों के बीच शनिवार को कांग्रेस ने मथुरा में प्रदर्शन किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में पार्टी के नेता डैंपियर नगर स्थित अहिल्याबाई होलकर पार्क में एकत्र हुए। उन्होंने पहले प्रतिमा का पूजन किया और इसके बाद दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने के लिए प्रस्थान किया।

जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़े, सिटी सर्किल पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रस्सी से रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों तरफ से खींचतान शुरू हो गई। इस दौरान मुकेश धनगर के कपड़े फट गए।

स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर पुलिस ने महामंत्री रूपेश, विधानसभा उपाध्यक्ष जीतू और धनगर समाज के सुरेश बाबा को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पार्क में धरने पर बैठ गए।

कांग्रेस का कहना है कि यह प्रदर्शन अहिल्याबाई होलकर की प्रतिष्ठा की रक्षा और सरकार के खिलाफ विरोध स्वरूप किया गया।

Related Posts

वाराणसी में शंकराचार्य का बयान

राजनीतिक प्रमाणपत्र से नियुक्ति से इनकार हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का जिक्र सपा और भाजपा दोनों पर साधा निशाना

Continue reading
लखनऊ में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बना जानलेवा

लखनऊ। राजधानी में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा लोगों की जान पर भारी पड़ता जा रहा है। थाना हुसैनगंज क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *