काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एमबीए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

BHU में एमबीए और एमबीए-आइबी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

केवल CAT-2025 स्कोर पर होगा चयन, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू भी होंगे शामिल

पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची और शुल्क की जानकारी

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीए और एमबीए-आइबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों पाठ्यक्रमों में लगभग 120 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को 31 जनवरी तक पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया है।

प्रबंधन संस्थान ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश के लिए केवल सीएटी-2025 स्कोर को आधार बनाया जाएगा। स्नातक में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत और अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। अंतिम चयन सीएटी स्कोर, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

पंजीकरण के दौरान उम्मीदवारों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक के सभी सेमेस्टर के अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र, सीजीपीए को प्रतिशत में बदलने का सर्टिफिकेट और स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों को बोनाफाइड सर्टिफिकेट जमा करना होगा। पंजीकरण शुल्क सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए 2,000 रुपये, जबकि एससी व एसटी वर्ग के लिए 1,000 रुपये रखा गया है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *