परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में जिलाधिकारी का संवाद

अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए बुधवार को बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर के मैदान में परीक्षा पर चर्चा एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए परीक्षा की तैयारी, समय प्रबंधन और एकाग्रता से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने परीक्षार्थियों से कहा कि परीक्षा के समय घबराहट से बचते हुए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करें।

सोशल मीडिया से दूरी और लक्ष्य पर फोकस की सलाह

संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के समय सोशल मीडिया से दूरी बनाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया का उपयोग केवल आवश्यक जानकारी के लिए किया जाए। यदि किसी गतिविधि से पढ़ाई में कोई लाभ नहीं हो रहा है तो उसका तुरंत प्रयोग बंद कर देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में अपने लक्ष्य को हमेशा याद रखने की बात कही और कहा कि लक्ष्य स्पष्ट होने से किसी भी क्षेत्र में तैयारी बेहतर होती है।

जिले के कई विद्यालयों के छात्र रहे शामिल

कार्यक्रम में अकबरपुर तहसील क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इनमें बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, डॉ अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज, मां ब्रह्मा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज, देव अमर वैदिक साइंस एकेडमी, डॉ गणेश कृष्णा जेटली इंटर कॉलेज, रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी, संत कबीर इंटर कॉलेज सैदपुर, सती प्रसाद इंटर कॉलेज बनगांव डीहवा सहित अन्य विद्यालयों के परीक्षार्थी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शिक्षक भी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों के सवालों का समाधान किया।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *