लखनऊ में UGC नए नियमों के खिलाफ छात्रों और संगठनों का जोरदार प्रदर्शन

लखनऊ में UGC नए नियमों के खिलाफ छात्र और संगठन प्रदर्शन पर

लखनऊ विश्वविद्यालय और KKC कॉलेज में सड़क पर नारेबाजी

सवर्ण समाज और हिंदू संगठनों ने भी विरोध जताया

लखनऊ। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों के खिलाफ लखनऊ में गुरुवार को सुबह से ही अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुआ।

लखनऊ विश्वविद्यालय के जानकीपुरम स्थित द्वितीय परिसर (न्यू कैंपस) और KKC कॉलेज में छात्रों ने सड़कों पर बैठकर जोरदार हंगामा किया और नारेबाजी की। पुलिस अफसरों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे।

सवर्ण समाज ने हजरतगंज में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, बक्शी का तालाब में कई हिंदू संगठनों ने संयुक्त रूप से विरोध जताया। उन्होंने हाथ में चूड़ियां तोड़कर नए UGC नियमों का विरोध किया, पैदल मार्च निकाला और हनुमान चालीसा का पाठ किया। तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा गया।

NSUI कार्यकर्ता आर्यन मिश्र ने बीती रात डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा और राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आवास पर नियमों के खिलाफ पोस्टर चस्पा किए।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियमों पर रोक लगने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय में मिठाई बांटी गई और छात्रों ने खुशी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button