अयोध्या शंकराचार्य ने GST अफसर के इस्तीफा वापस लेने पर तंज कसा

अयोध्या। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या के GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह के इस्तीफा वापस लेने पर तीखा तंज कसा। उन्होंने हंसते हुए कहा कि बरेली मजिस्ट्रेट के इस्तीफा देने के बाद जो त्यागपत्र लिया गया था, वह चार दिन में वापस हो गया। “आदमी थूक कर चाट चुका है, हमने पहले ही कहा था कि इस्तीफा चार दिन में वापस होगा और वही हुआ।”

दरअसल, प्रशांत कुमार सिंह ने 27 जनवरी को सीएम योगी के समर्थन में इस्तीफा दिया था, लेकिन चार दिन बाद ही अपना फैसला वापस लिया। अफसर ने कहा कि उनके ऊपर कोई दबाव नहीं था और फिलहाल वे अपने दफ्तर में काम कर रहे हैं।

शंकराचार्य ने पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मंत्री “आका” शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो अरबी शब्द है, और उन्होंने शंकराचार्य की सर्वोच्चता पर सवाल उठाने की कोशिश की। शंकराचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री, राज्यपाल और केंद्र के मंत्री उनके “आका” हो सकते हैं, लेकिन कोई शंकराचार्य के ऊपर नहीं।

यह विवाद दो दिन पहले बरेली में धर्मपाल सिंह के उस बयान के बाद शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद पर गोकशी को लेकर “सफेद झूठ” बोलने का आरोप लगाया था। शंकराचार्य ने इसे स्पष्ट रूप से खारिज किया और पलटवार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button