लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान हंगामा

नई दिल्ली। सोमवार को लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। उन्होंने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब का हवाला देते हुए कहा कि लद्दाख सीमा पर 4 चीनी टैंक पहुंच गए थे।

राहुल के बयान के तुरंत बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें टोका। स्पीकर ने भी नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोक दिया।

राहुल गांधी करीब 46 मिनट तक अपनी बात कहने की कोशिश करते रहे, लेकिन हंगामे के चलते स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

दोपहर 3 बजे कार्यवाही शुरू होने पर राहुल ने फिर बोलना शुरू किया, लेकिन महज 9 मिनट बाद ही कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। शाम 4 बजे भी कार्यवाही शुरू होने पर हंगामे के चलते इसे मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

यह घटनाक्रम संसद सत्र में राजनीतिक तनाव और चीन सीमा विवाद पर तीखी बहस का केंद्र बन गया है।

Related Posts

‘धुरंधर 2’ की कमाई पर पाकिस्तान में उठी मांग, ल्यारी के लोगों ने मांगा हिस्सा

नई दिल्ली/कराची। Ranveer Singh की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (धुरंधर: द रिवेंज) जहां बॉक्स ऑफिस पर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है, वहीं इसकी कमाई को लेकर पाकिस्तान के Lyari इलाके…

Continue reading
रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन

नई दिल्ली। Vijaypat Singhania, Raymond Group के पूर्व चेयरमैन और देश के प्रसिद्ध उद्योगपति, का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने न केवल एक छोटी टेक्सटाइल मिल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *