बाइक टच विवाद में किसान नेता की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में बाइक से साइकिल टच हो जाने के मामूली विवाद में किसान नेता संतराम रावत (40) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

एडीसीपी साउथ रल्ला पल्ली बसंथ कुमार ने बताया कि सुशील (मोहन कटरा बक्कास गांव) और दीपक कुमार (बुद्धखेड़ा गांव) को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी मौसेरे भाई हैं और हत्या के बाद घर जाकर सो गए थे।

शव सड़क किनारे पड़ा मिला था

मुल्ला खेड़ा गांव के पास मंगलवार सुबह सड़क किनारे संतराम रावत का शव पड़ा मिला। शुरुआती जांच में शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। मृतक के भाई मस्तराम की लिखित तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने शराब के नशे में ईंट और लात-घूसों से संतराम को पीट-पीटकर हत्या करने की बात कबूली है।

Related Posts

हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading
होली पर बढ़ेगी बसों की संख्या, 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त संचालन

होली पर 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त बसें रोज 1000 से बढ़ाकर 1500 बसों का संचालन चार प्रमुख बस अड्डों पर 24 घंटे शिफ्ट ड्यूटी लखनऊ। होली के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *