CCI ने इंडिगो पर लगाई जांच की गाज, फ्लाइट्स रद्द करने के आरोप

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के खिलाफ कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने अनुचित व्यापार प्रथाओं की जांच के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई दिसंबर 2025 में इंडिगो द्वारा हजारों फ्लाइट्स रद्द करने और उसके बाद पैदा हुए ऑपरेशनल संकट को देखते हुए की गई है।

CCI ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर फ्लाइट्स रद्द करने से बाजार में उड़ानों की कमी हुई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी और प्रतिस्पर्धा के नियमों का उल्लंघन हुआ। आयोग ने अपनी 16 पन्नों की रिपोर्ट में इंडिगो की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

दिसंबर में लगभग 4,500 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं और 2,000 उड़ानों में देरी हुई। इसके कारण 3 लाख से अधिक यात्री प्रभावित हुए। CCI ने कहा कि पीक डिमांड के दौरान जानबूझकर उड़ानों की कमी करने से एयरलाइन ने बाजार से अपनी सेवा को रोकने जैसा किया, जिससे कंज्यूमर्स के विकल्प सीमित हुए।

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *