64 लाख से ज्यादा बकाया पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम ने जोन-6 स्थित नवीन गल्ला मंडी, सीतापुर रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडी समिति का बैंक खाता सीज कर दिया है। गल्ला मंडी पर कुल 64 लाख 94 हजार 040 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था, जिसे लंबे समय से जमा नहीं किया गया था।

अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव ने बताया कि बार-बार नोटिस और संपर्क के बावजूद जब बकाया राशि जमा नहीं की गई, तो मजबूरन बैंक खाता सील करने की कार्रवाई की गई।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, भवन संख्या जीबी, सीसी पर 31 मार्च 2026 तक 42 लाख 36 हजार 118 रुपये बकाया थे, जबकि प्रॉपर्टी नंबर 605/385 पर 22 लाख 57 हजार 922 रुपये का टैक्स लंबित था।

अधिकारियों ने बताया कि जनवरी 2026 में मंडी कार्यालय द्वारा 22 लाख रुपये का एक चेक व्हाट्सऐप के माध्यम से भेजा गया था, लेकिन वह बिना हस्ताक्षर का था। इस कारण उसे नगर निगम में जमा नहीं किया गया।

नगर निगम का कहना है कि टैक्स वसूली के लिए पहले भी कई बार बिल और नोटिस जारी किए गए थे। अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से भी संपर्क कर भुगतान की अपील की थी, लेकिन इसके बावजूद राशि जमा नहीं की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button