लखनऊ के ITI अलीगंज में मारुति का जॉब फेयर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी (आसपा) के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की होर्डिंग हटाए जाने के विरोध में मेयर सुषमा खर्कवाल की गाड़ी को घेर लिया और निगम परिसर से बाहर निकलने नहीं दिया।

जानकारी के अनुसार, जैसे ही मेयर सुषमा खर्कवाल नगर निगम से अपनी गाड़ी में बाहर निकलने लगीं, तभी आसपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। कुछ कार्यकर्ता गाड़ी के सामने लेट गए, जिससे मेयर को वहीं रुकना पड़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन और मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आसपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सीतापुर रोड स्थित डॉ. आंबेडकर की होर्डिंग को बिना सूचना के तोड़ दिया गया, जिससे समाज के लोगों में रोष है। इसी मुद्दे को लेकर वे मेयर से बातचीत करना चाहते थे।

पार्टी कार्यकर्ता अजीत भारती ने बताया कि उन्होंने मेयर से केवल दो मिनट का समय मांगा था, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि मेयर के आसपास मौजूद लोगों ने बातचीत से रोका और उन्हें वहां से हटने को कहा।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। काफी देर तक हंगामे के बाद कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया गया, जिसके बाद मेयर वहां से रवाना हो सकीं।

फिलहाल, नगर निगम प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, आसपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि आंबेडकर होर्डिंग के मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button