अयोध्या रोड पर दर्दनाक हादसा, मंदिर दर्शन को जा रहे युवक की मौत

लखनऊ। अयोध्या रोड पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों दोस्त कानपुर से बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान कानपुर के रामनगर निवासी 32 वर्षीय अमित कुमार पांडेय के रूप में हुई है। अमित अपने दोस्त आमोद बाजपेई के साथ सोमवार शाम मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। देर रात अयोध्या रोड पर जीएस लोन के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को राम मनोहर लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान अमित कुमार पांडेय की मौत हो गई, जबकि आमोद बाजपेई की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक का इलाज लोहिया संस्थान में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button