मालीपुर में छात्र की संदिग्ध मौत, स्कूल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मालीपुर (अम्बेडकरनगर)। मालीपुर के आशानंदपुर बरौली में नौ वर्षीय छात्र अंश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने स्कूल प्रबंधक सुरेश अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अंश मालीपुर के जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर में यूकेजी का छात्र था।

पुलिस के अनुसार, बीते मंगलवार को अंश की तबीयत अचानक खराब हुई। उसे खून की उल्टियां शुरू हो गईं, लेकिन स्कूल ने न तो उसका उपचार कराया और न ही घर पर सूचना दी। आरोप है कि स्कूल बस ने उसे घर से कुछ दूरी पर तड़पता हुआ छोड़ दिया। इसके बाद अंश की मौत हो गई।

पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं

शुरुआत में परिजनों ने शव को मंजूषा नदी के तट पर दफन कर दिया। बाद में स्कूल की लापरवाही उजागर होने पर मृतक की मां शशिकला ने स्कूल प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।

गुरुवार को शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका। इसके चलते शव को बिसरा सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस ने दर्ज की धाराएं

मालीपुर थाना प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक के खिलाफ धारा 106(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस स्कूल प्रबंधक से पूछताछ कर रही है।

Related Posts

जहांगीरगंज सीएचसी में वसूली के आरोप, जांच में देरी से बढ़ा असंतोष

अंबेडकरनगर: तहसील आलापुर के जहांगीरगंज क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अंजनी कुमार पर निजी अस्पताल संचालकों से अवैध वसूली…

Continue reading
मंशापुर में नई सड़क पर अव्यवस्था, राहगीरों के लिए बढ़ा खतरा

अंबेडकरनगर: मंशापुर क्षेत्र में हाल ही में बनी सड़क पर अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। कृषि विज्ञान केंद्र पाती से करीब 800 मीटर लंबी इस सड़क पर निर्माण कार्य के बाद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *