लखनऊ में महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन

लखनऊ। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के प्रमुख शिवालयों में आधी रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मनकामेश्वर मंदिर में रात 12 बजे विशेष भस्म आरती हुई, जिसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। भक्तों ने हरहर महादेव के जयकारों के बीच विधिपूर्वक जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की।

रात ही मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतार लग गई। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में तड़के 4 बजे पंचमुखी आरती हुई। सुबह होते-होते मंदिरों के बाहर करीब 2 किलोमीटर लंबी कतारें देखने को मिलीं। शहर के अन्य शिवालयों पर भी भक्त बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक और दूग्धाभिषेक कर रहे थे।

भक्त कर रहे विविध प्रकार के पूजन और भंडारा

श्रद्धालुओं ने बेल पत्र, भांग, गांजा, बेर, फूल आदि चढ़ाकर महादेव की पूजा की। जगह-जगह श्रीरामचरित मानस का पाठ हो रहा है। मोहनलालगंज में भंडारा शुरू हो गया है, वहीं गोमती नगर में महिलाओं ने बेल के पौधे रोपने का कार्य किया।

शहर के शिवालयों में यह भव्य उत्सव भक्तों के लिए आध्यात्मिक आनंद और सामाजिक समरसता का अवसर बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button