भारत-पाक मैच से पहले यूपी में उत्साह, मंत्री ने पाकिस्तान पर कटाक्ष

लखनऊ/कोलंबो। टी-20 वर्ल्ड कप में आज शाम 7 बजे भारत-पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में होने जा रहा है। इस बीच, संजय निषाद ने क्रिकेट के बहाने पाकिस्तान पर तीखा कटाक्ष किया। IANS से बातचीत में उन्होंने कहा, “सड़क पर कुत्ते इसलिए मरते हैं क्योंकि वह निर्णय नहीं ले पाते कि इधर जाना है या उधर। यही हाल कुछ देशों का भी हो गया है, जो यह तय नहीं कर पा रहे कि देश कैसे चलाना है।”

यूपी में क्रिकेट प्रेमियों का जोश

मुकाबले से पहले उत्तर प्रदेश में टीम इंडिया के फैंस का उत्साह चरम पर है। लखनऊ में क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया के ड्रेस पहनकर शिव जी का जलाभिषेक किया और भारत की जीत के लिए प्रार्थना की।

अयोध्या में संतों ने टीम इंडिया की सफलता के लिए अनुष्ठान और यज्ञ किए। वहीं, काशी के सिंधिया घाट पर विशेष पूजा हुई, जिसमें बटुक भी शामिल हुए। फैंस ने ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से टीम इंडिया के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।

सोशल मीडिया और खेल उत्साह

यूपी के विभिन्न शहरों में यह उत्सव क्रिकेट और धार्मिक श्रद्धा का अनूठा मिश्रण बन गया है। फैंस का जोश इस बात का संकेत है कि भारत-पाक मैच केवल खेल नहीं, बल्कि भावनाओं का भी संगम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button