डॉ. मोहन भागवत का 17-18 फरवरी को लखनऊ प्रवास

लखनऊ। डॉ. मोहन भागवत 17 और 18 फरवरी को लखनऊ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न संगठनात्मक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे। यह प्रवास संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की श्रृंखला में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कुटुंब मिलन और सामाजिक सद्भाव बैठक

डॉ. भागवत कुटुंब मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें स्वयंसेवकों के परिवारजन भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा सामाजिक सद्भाव बैठक में विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर समरस समाज की अवधारणा पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

युवाओं के साथ संवाद सत्र

प्रवास के दौरान युवाओं के लिए विशेष संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, वर्तमान सामाजिक चुनौतियां और संगठन की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button