अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर में अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर देर शाम रमाबाई स्कूल के पास एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
यह दुर्घटना बसखारी की तरफ जा रही एक कार और बाइक के बीच हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार का एक पैर कटकर घटनास्थल से दूर जा गिरा।
मृतक की पहचान अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के न्यूतरिया निवासी 40वर्षीय राकेश के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर कोतवाल श्री निवास पांडेय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
हादसे के बाद कार चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने घटनास्थल का जायजा लिया,सीओ सदर नितीश तिवारी ने बताया की मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,वही वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।








