विकासखंड टांडा का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा विकासखंड टांडा स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा प्रकोष्ठ, लेखा प्रकोष्ठ, ग्रामीण आवास प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित नेहरू मिलन केंद्र कक्ष तथा कार्यालय परिसर में नवनिर्मित शौचालय आदि का स्थलीय अवलोकन किया।
       निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मनरेगा के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों के प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने विकासखंड में स्वयं सहायता समूहों के गठन एवं संचालन की स्थिति को संतोषजनक पाया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए अधिक से अधिक “ड्रोन दीदी” तैयार की जाएं। वर्तमान में विकासखंड में एक ड्रोन दीदी द्वारा कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button