लखनऊ। Sarojini Nagar थाना क्षेत्र से महाशिवरात्रि के दिन 15 फरवरी को मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकलीं दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
अमौसी निवासी नीलम राजपूत पत्नी जितेंद्र राजपूत के मुताबिक, उनकी 17 वर्षीय बेटी सौम्या राजपूत और 14 वर्षीय भतीजी छवि 15 फरवरी की सुबह करीब छह बजे मंदिर जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।
काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन की। इस दौरान जानकारी मिली कि दोनों किशोरियां Amausi Railway Station से कानपुर जाने वाली ट्रेन में सवार होकर कानपुर की ओर गई हैं।
काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए दोनों किशोरियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही दोनों को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।






